ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान।


राजकुमार जांगड़े -- 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। बिलाईगढ़, 1 मई — ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026 के उत्कृष्ट परिणामों पर मेधावी विद्यार्थियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में मिठाई खिलाकर गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) में वसुंधरा साहू ने 92.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जान्हवी यादव (90.60%) द्वितीय एवं यागिता साहू (87%) तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 10वीं (अंग्रेजी माध्यम) में नेहा साहू ने 91.84% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। माधवी मनहर (88.84%) द्वितीय तथा सहाना परवीन (88.17%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं (हिंदी माध्यम) में देविका साहू ने शानदार 95.17% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महेजाबिन खान (94.17%) द्वितीय एवं विवेक टांडेय (91.17%) तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8वीं (अंग्रेजी माध्यम) में प्रभाकर पटेल (97.00%) प्रथम, आंचल साहू (94.50%) द्वितीय तथा पूनम चौहान (92.00%) तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8वीं (हिंदी माध्यम) में भावेश साहू (96.83%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरती पटेल (95.00%) द्वितीय एवं रेशमा साहू (91.33%) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 5वीं के परिणाम में सानिया जांगड़े ने 98.00% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। विवेक देवांगन, आराध्या मनहर एवं आरुष साहू ने 95.00% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और विद्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने