सेन संगवारी का द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी कार्ययोजना बैठक 23 मई को रायपुर में आयोजित।


विजय सेन 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। लाहोद। सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज हित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी बैठक सह वार्षिक कार्ययोजना बैठक का आयोजन दिनांक 23 मई 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक मायाराम सुरजन सभा कक्ष, राजबंधा मैदान, रायपुर में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक एवं जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विस्तृत वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, वैवाहिक गतिविधि, रक्तदान एवं विधिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा कर आगामी वर्ष की योजनाओं का निर्धारण किया जाएगा।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने