बलौदाबाजार- टाईम्स न्यूज़।। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने जीता, बिलासपुर में आयोजित दक्षिण कोशल कप क्रिकेट प्रतियोगिता छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित छ.ग राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को
फाइनल मैच में बिलासपुर पुलिस टीम को 05 रन से हराकर विजेता बनी बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम
पूरी प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने खिताब अपने नाम किया विजेता के रूप में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को ₹1,00,000 नगद एवं ट्रॉफी किया गया प्रदान फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच आरक्षक द्वारिका साहू एवं बेस्ट बॉलर के रूप में आरक्षक त्रिलोक चंद्र साहू को किया गया पुरस्कृत।
सरकंडा बिलासपुर के मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित छ.ग. राज्य स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम ने जीत* लिया है। कल दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में खेले गए फाइनल मैच में बलौदाबाजार-भाटापारा की पुलिस टीम ने बिलासपुर पुलिस टीम को शानदार एवं रोमांचक मैच में 05 रन से पराजित करते हुए फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट बिलासपुर के सरकंडा मैदान में दिनांक 27.04.2026 से आयोजित किया गया था, जिसमें 20 जिलों के विभिन्न शासकीय विभागों, प्राइवेट एवं संविदा अधि./कर्मचारियों की कुल 48 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम ने लीग मैंचो में बिलासपुर पुलिस टीम बी, सी, शिक्षा विभाग मस्तूरी, बलरामपुर की टीम तथा सेमी फाइनल मैच में जल संसाधन विभाग बिलासपुर की टीम को परास्त करते हुए शानदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच में टॉस जीत कर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 80 रन का चैलेंजिंग स्कोर खड़ा किया, जिसमें कमलेश मरावी, भूपेन्द्र वर्मा, त्रिलोक चंद्र साहू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। तत्पश्चात बिलासपुर की टीम बैटिंग करने मैदान में आई। *इस बीच द्वारिका साहू, प्रीतम पाटले एवं नंद किशोर वर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पूरी बिलासपुर पुलिस टीम को मैच की अंतिम गेंद तक बांधे रखा, जिसमें अंतिम गेंद पर जीत के लिए 05 रन बिलासपुर टीम नहीं बना सकी और इस प्रकार बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम ने शानदार तरीके से फाइनल मैच जीत कर दक्षिण कोशल कप का खिताब अपने नाम कर लिया*। विजेता टीम के रूप में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम को ₹1,00,000 नगद एवं कप से सम्मानित किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता में *शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले आरक्षक त्रिलोकचंद साहू को बेस्ट बालर के रूप में रेंजर सायकल और कप तथा फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच आरक्षक द्वारिका साहू को एलसीडी टीव्ही प्रदान किया गया*।
आज दिनांक 18.05.2026 को पुलिस कार्यालय सभा कक्ष बलौदाबाजार में *टीम के समस्त खिलाड़ियों से पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा द्वारा भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दिया गया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पूरे राज्य से आए हुए विभिन्न विभागों की सशक्त टीमों को पराजित कर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम करना बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।* पुलिस टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए एक बार पुनः पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया गया।
Tags
बलौदाबाजार




