*पात्रता अनुसार दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान करने के निर्देश*
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
बलौदाबाजार, 12 मई 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जोर देते हुए तकनीकी स्वीकृति एवं तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि आरईएस सहित अन्य निर्माण एजेंसी तकनिकी स्वीकृति, प्रक्कलन के अनुसार ही कार्य सम्पादित करने तकनिकी स्वीकृति के अनुसार कार्य नहीं होने पर सबंधित के विरूद्ध कार्यवाही होगी। इसी तरह समग्र योजना के तहत बनने वाले सड़कों का निर्माण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्य शासन द्वारा शुरू किये गये सेवा सेतु अंतर्गत लोक सेवा गारंटी के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को प्रदाय किये जाने वाले ट्रायसिकल वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि नियमानुसार 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रणाम पत्र धारको को ही मोटराइज्ड ट्रायसिकल देने कहा। वर्तमान में जिले को 30 मोटराइज्ड ट्रायसिकल की स्वीकृति मिली हैं। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन एवं पॉस मशीन से खाद बीज़ वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी भी एग्रीस्टेक में नवीन पंजीयन हो रहा है। आगामी गिरदावरी के समय नवीन पंजीयन का विशेष ध्यान रखा जाए।
खरीफ सीजन हेतु समितियों में खाद- बीज की पर्याप्त भण्डारण, ई वितरण प्रणाली अंतर्गत पॉस मशीन की सुविधा, नैनो यूरिया के उपयोग हेतु किसानों प्रेरित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर शर्मा ने राजस्व सम्बंधित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए 6 माह से 1 वर्ष तक लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वामित्व कार्डो का वितरण सुशासन शिविर के साथ ही संबंधित गांव में भी वितरित कराने कहा। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, ए. आर.टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
बलौदाबाजार

