सुरेन्द्र कुमार बघेल ।
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ लवन- बलौदाबाजार जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के विद्यार्थी लक्ष्यशील साहू ने इसरो द्वारा संचालित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए एक चयन परीक्षा के माध्यम से अपना जगह बनाया है । लक्ष्यशील साहू रोहांसी गांव निवासी पलारी विकासखंड बलौदा बाजार जिले के पिता भूपेंद्र कुमार साहू माता गायत्री साहू के सुपुत्र है। पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय लवन बलोदा बाजार की कक्षा दसवीं के मेधावी छात्र लक्ष्यसिल साहू को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में 2 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट, सैटेलाइट और स्पेस मिशन की गहराई से जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा साथ ही देश के टॉप वैज्ञानिकों के साथ संवाद युविका कार्यक्रम के तहत लक्ष्यसिल को सीखने का मौका मिलेगा। यह अनुभव उनके कैरियर को नई दिशा देगा और भविष्य में उन्हें एक सफल वैज्ञानिक बनने के लिए उचित मार्ग दिखाएगा । लक्ष्यशील साहू वर्तमान में कक्षा दसवीं की मेधावी छात्र है और 10 मई से 22 मई तक दो सप्ताह प्रशिक्षण हेतु सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा आंध्रप्रदेश के लिए 9 मई को प्रस्थान करेंगे। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के प्रभारी प्राचार्य डी के ठाकुर ने चयनित छात्र को उनकी सफलता के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें दी है तथा उनका उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत अभिभावक के सहयोग विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका के सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बि गिरिजा ने बधाई देते हुए कहा कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लवन आने वाले समय में अनेकानेक विद्यार्थियों को बेहतर मंच प्रदान करेंगे और प्रतिभा को निखारने का प्रयास निरंतर करता रहेगा। उनकी इस बेहतरीन उपलब्धि पर विद्यालय परिवार,अभिभावकों सहित बलौदा बाजार जिले में हर्ष का माहौल है।
Tags
लवन
