भाटापारा,सुहेला, लवन और कुम्हारी समिति में परिवहन सुविधा केन्द्र शुरू।
बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।।
बलौदाबाजार, 14 मार्च 2026 / जिले के 4 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भाटापारा,सुहेला, लवन एवं कुम्हारी, में परिवहन सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। बलौदाबाजार -भाटापारा जिला प्रदेश का पहला जिला है जहां सहकारी समिति में परिवहन सुविधा केन्द्र प्रारम्भ किया गया है। सहकारी समितियों में परिवहन सुविधा केन्द्र शुरू होने से सहकार से समृद्धि योजना के माध्यम से नागरिको को पैक्स समितियों के माध्यम से अधिक से अधिक सेवाएं प्राप्त होगी।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन में सहकार से समृद्धि अंतर्गत जिले के 129 प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मे सीएससी भी संचालित है जिसमें नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन, ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लिकेट आरसी, पासपोर्ट में परिवर्तनस्वामित्व स्थानान्तरण, वाहन पंजीकरण, वाहन बीमा, वाहन चालान आदि परिवहन से संबंधित समस्त प्रकार के सुविधाए प्राप्त हो रही है, जिससे किसानो, नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों में प्रसन्नता की भावना बनी हुई है पैक्स समितियों के द्वारा अपने बुनियादी कार्य कृषको को ऋण के रूप में नगद, खाद बीज दवाई, प्रदाय किया जाता रहा है, भारत सरकार के सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत पैक्स के माध्यम से नागरिको को कई प्रकार की सुविधाए प्राप्त हो इसी को साकार करने के लिए समितियों के द्वारा सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से डिजिटल सेवाए प्रदान की जा रही है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से सदस्यों को समितियों में ही राशी जमा एवं आहरण की कार्य बैंकिंग स्तर की सेवाए दी जा रही है, साथ ही पैक्स समितियों के द्वारा जनऔषधि केंद्र का कार्य किया जा रहा है l

