मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता।



(ताराचंद कठोत्रे)
बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज :-  बलौदाबाजार।  सफलता पाने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत की जरूरत होती है। इस बात को ग्राम धाराशिव के युवा छत्रपाल सिंह राठी ने अपनी उपलब्धि से साबित किया है। उन्होंने अंग्रेजी विषय में नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है।
छत्रपाल की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने सीमित साधनों और आर्थिक तंगी के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी। कई तरह की परेशानियों और अड़चनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सेल्फ स्टडी के जरिए उन्होंने नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के साथ छत्रपाल अब अंग्रेजी विषय में सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्र हो गए हैं। वहीं, वे पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्र हैं। उनकी सफलता गांव के उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। छत्रपाल सिंह राठी की उपलब्धि पर उनके माता-पिता राजकुमार राठी एवं कौशिल्या बाई राठी सहित परिवारजनों, मित्रों, गुरुजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।




Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने