युवा प्रकोष्ठ ढेरीपारी देशहा सेन समाज लवनराज का शपथ ग्रहण समारोह बलौदाबाजार के सेन मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन


सेन समाज के युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण हुआ

विजय सेन 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज 
लाहोद। बलौदाबाजार के सेन मंगल भवन में मंगलवार को सेन समाज के लवनराज युवा प्रकोष्ठ शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ढेरीपारी देशहा सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सेन ने की। मुख्य अतिथि  के रूप में ढेरीपारी देशहा सेन समाज लवनराज के अध्यक्ष  हरिशंकर श्रीवास रहे। विशिष्ट अतिथि पंचराम सेन हरिशंकर सेन विष्णु सेन लीलक सेन जीतू सेन नूतन सेन  पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव बजरंग बली की पूजा अर्चना से हुई। सभी अतिथियों को मंच पर सम्मानपूर्वक बैठाया गया। इसके बाद शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू
 मार्गदर्शक पहलवान सेन युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को समाज के प्रति समर्पण समर्पण और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  हरिशंकर श्रीवास उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य से ही सम्माज आगे बढ़ता है। सेन समाज के बिना कोई सामाजिक कार्य पूरा नहीं  हो सकता।  समाज की  भूमिका पूरे विश्व में अहम है। कार्यक्रम का संचालन  युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र सेन ने किया। कार्यक्रम में  विभित्र विभित्र परिक्षेत्रों से बढ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों नेउपस्थिति दी और नव पदधिकारियों को गोपनीयता और नवनियुक्त शपथ दिलाई गई। शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे युवा प्रकोष्ठ  लवनराज के अध्यक्ष नेतराम सेन ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ संगठित है समाज में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा के  हर संभव कार्यों में सामाजिक सहयोग में आगे रहेंगी। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सेन ने कहा कि समाज को संवारने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। आज के युवा ही कल का भविष्य हैं। बेहतर कल के लिए आज से प्रयास जरूरी है। इसके लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर देशहा सेन समाज हर क्षेत्र में बढ़ाने होंगे तभी  समाज आगे बढ़ेगा।युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सेन समाज को मिलेगी नई दिशा मिलेगी  शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी  युवाओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद युवा प्रकोष्ठ की गतिविधियों में और अधिक सक्रियता आएगी। धार्मिक आयोजनों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में  युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने