H.P.V. (ह्यूमन पैपीलिना वायरस) LCDC (सघन कुष्ठ खोज अभियान) का निःशुल्क इलाज







जगजीवन नारंगे 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। - लवन के प्राथमिक स्वास्थ्य के केन्द्र. लवन मे H.P.V. (ह्यूमन पैपीलिना वायरस)
इस संक्रमण से बच्चेदानी की मुख कैंसर होता है जो कि कैंसर से पीडित महिला को जान का खतरा एवं अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इस वायरस के कारण अन्य प्रकार की कैंसर भी हो सकता है । जिसके बचाव के लिए एच.पी.वी.का टीकाकरण करा करके उक्त कैंसर से बचाव किया जा सकता है । यह टीका निशुल्क रूप से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया जा रहा है । जो की पूरी तरीके से सुरक्षित है । अभी तक बलौदाबाजार ब्लॉक में 2543 किशोरी बालिकाओं का टीका लगाया जा चुका है । इन किशोरी बालिकायो में अभी तक टिका के दुष्प्रभाव नहीं मिले । यह टीका पहले से ही प्राइवेट अस्पतालों में लगा लगाया जा रहा था जिसको 4000 से 5000 रूपये प्रति टीका लगयि जाता था । निशुल के लगाया जा रहा है जो की सरकारी अस्पताल में जो है निशुल्क लगाया जा रहा है वर्ष पूर्ण कर चुकी है वह 16 वर्ष शुरू नहीं हुआ हुआ हो अर्थात वर्तमान में 15 वर्ष की किशोर बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है ।
LCDC (सघन कुष्ठ खोज अभियान)
 कुष्ट खोज अभियान बलौदाबाजार ब्लॉक में कर्मचारी एवं मितानीनो के द्वारा घर-घर पहुंचकर कुष्ठ रोग के संभावित लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है जिसमें आप सभी स्वयं का जांच करावे । व्यक्ति यदि चाहे तो अपने वह अपने परिवार के सदस्यों का स्वयं जांच कर सकते हैं । यदि लक्षण प्राप्त होते ही तुरंत अपने पारा मुहल्लों के मीतानीन दीदी व स्वास्थ्य कर्मचारियों को संपर्क कर सकते हैं । कुष्ठ रोग पूर्ण रूप से ठीक होने वाली बीमारी है । यदि लक्षण दिखाई देने के समय ही बिना देरी किए जांच कर कर उपचार प्राप्त कर सकते है। ।जिससे पूरी तरीका से ठीक हो सकता है , यह बिमारी कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है । कोई देवी देवता के प्रकोप की समस्या नहीं है ।  लक्षण भौ का झरना, माथे की चमड़ी मोटा होना, कानों की गठाने मोटा होना, शरीर के किसी भी हिस्से में दाग धब्बे तैलिया, तांबिया, संवेदना पूरी तरीके से खतम भथवा, सुन्नपन, पलक बंद होना लगातार आंसू बहाना। हाथ में पैर नसों के प्रभाव क्षेत्र में झुनझुनी होना । हाथों पर के तलवे मे सुन्न हो जाना । हाथ पैर की उंगलियां में कमजोरी, पलक बंद न होना, लगातार आंसू बहना आदि के लक्षण होने पर अपने नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर निःशुल दवाई ले सकते है ।
खुलकर चर्चा करे व झिझक से अपने मन में भ्रम समाज से दूर ना रहे । यह जानकारी लवन ब्लॉक मेडिकल आफिसर नवदीप कुमार बांधे ने दी ।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने