विजय सेन
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज.....
लाहौद। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) लाहोद में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष कक्षा गतिविधियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी, मिडिल एवं सीनियर तीन अलग-अलग वर्गों में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग, लिफाफा मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग तथा थाली डेकोरेशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं की सूची: प्राइमरी डिवीजन (कक्षा 1 से 5वीं): रूबी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिडिल डिवीजन (कक्षा 6वीं से 8वीं): खुशी कुर्रे प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर डिवीजन (कक्षा 9- 11वीं): संगिनी एवं अंजली ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।विद्यालय के संस्था प्रमुख श्री केशव प्रसाद साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विजेता तथा प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई के साथ कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में अपनी परंपराओं के प्रति जुड़ाव, उत्साह और रचनात्मक कौशल का सर्वांगीण विकास होता है।
Tags
लाहोद
