ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में सड़कों पर बैठे मवेशी बन रहे दुर्घटनाओं का कारण






बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज़। लवन/ ग्रामीण अंचलों एवं शहरों की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों के बैठने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क के बीचों-बीच बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । 






जिससे हर दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विशेषकर रात्रि के समय और बारिश के मौसम में सड़क पर बैठे मवेशी आसानी से दिखाई नहीं देते, जिसके कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई स्थानों पर छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं नगर पंचायत से मांग की है कि आवारा मवेशियों के उचित प्रबंधन की व्यवस्था व गले मे रेडिएम की जाए तथा उन्हें गौशालाओं या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने