नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।।।
लवन। नगर पंचायत लवन स्थित सांस्कृतिक भवन में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, रोग निदान, चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यकतानुसार औषधियों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर में आयुष चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों जिसमें सर्दी खांसी दस्त अपचन,खुजली वहीं पुराने रोग में वातरोग,उदर रोग, श्वास, चर्म रोग आदि के संबंध में जांच एवं परामर्श दिया गया। साथ ही लोगों को आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों तक नि:शुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया ।
शिविर में लगभग 350 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया जहाँ इलाज के बाद मरीजों को मुफ़्त दवाई भी दिया गया।
डाक्टरों में प्रमुख रूप से श्रीकांत साहू (शिविर प्रभारी) डॉ एल.एस.ध्रुव आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ सुरेश कुमार मेहता आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ कल्याणी सिंह आयुष चिकित्सक, डॉ विवेक कुमार वर्मा आयुष चिकित्सक, डॉ नेकदत्त आयुष चिकित्सक, ओमप्रकाश डहरिया फार्मासिस्ट, सीताराम सांडे फार्मासिस्ट, मनोज कुमार जांगड़े फार्मासिस्, त्रिलोक कुमार यादव MPW, गणेश राम साहू औष सेवक, प्रवीण पैकरा औष सेवक। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार

