शंकर साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ आईटी सेल के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी।



(जगजीवन नारंगे)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़/ बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ के आईटी सेल में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए शंकर साहू को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने शंकर साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनहित के कार्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा।

 नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शंकर साहू ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शंकर साहू की इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने