बलौदाबाजार में मिनीमाता पुण्यतिथि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 11 अगस्त को

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि




बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। 
बलौदाबाजार। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बलौदाबाजार के नेतृत्व में अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाजसेविका ममतामयी मिनीमाता की 54वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 अगस्त को नगर भवन, बलौदाबाजार में किया जाएगा। समारोह में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान टी.आर. कुर्बान, सारंगढ़ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे। वे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा करेंगे। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में एल.एल. कोसले, प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, दुर्गा महेश्वर, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़, अशोक जैन, अध्यक्ष नगरपालिका बलौदाबाजार, राजकुमार पात्रे, अधिवक्ता एवं समाजसेवी, शैलेन्द्र बंजारे, सदस्य जिला पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सुमित्रा घृतलहरे, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार, रवि बंजारे, सदस्य जिला पंचायत बलौदाबाजार, सुश्री इंदू जांगड़े एवं शशि बंजारे, जिला पंचायत सदस्य, अनंत, अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा सहित समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि ममतामयी मिनीमाता ने समाज और महिला उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सहदेव जोशी ने समाज एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने