शासकीय स्वामीआत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लाहोद में शाला प्रबंधन समिति का गठन अध्यक्ष बने कार्तिक राम साहू वही उपाध्यक्ष बनी लेखनी साहू








विजय सेन 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ ।। 
लाहोद । स्थानीय शासकीय स्वामीआत्मानंद में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। 
बैठक में उपस्थित 22 पालको के माध्यम चुनाव किया गया नई शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद के लिए कार्तिक राम साहू वही उपाध्यक्ष के रूप लेखनी साहू का चयन किया गया। इस बीच प्राचार्य के पी साहू नवनिर्वाचित सदस्य एवं पदाधिकारियों सरपंच किशोर साहू डी आर साहू रामविशाल साहू सियाराम साहू राजेंद्र साहू विजय सेन कमलेश पटेल निलेश ध्रुव भानूमति साहू दुर्गा राजपूत वर्षा पटेल स्वाति साहू मोतिन साहू रामेश्वरी अंजूलता शिक्षक रुद्रकुमार चंद्रवंशी एवं सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने