छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के नए जिलाध्यक्ष चुने गए भूपेंद्र कुमार टंडन ।




बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। 
 बलौदाबाजार। दिनांक 26 मई 2026 को संघ की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुवे पूर्व अध्यक्ष  कामेश धनकर द्वारा किसी व्यक्तिगत एवं स्वास्थ्य संबंधित कारणों से संघ में समय नहीं दे पाने की बात से नए जिलाध्यक्ष चुनने हेतु प्रस्ताव दिया जिसमें छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव  आयुष सिंह सभी ब्लॉक के अध्यक्षों बलौदाबाजार से  सोमेश्वर लहरें पलारी से  अश्वनी कुमार साहू कसडोल से  लिलेश पटेल भाटापारा से  वीरेंद्र साहू सिमगा से  राकेश पांडे एवं संघ के उपस्थित सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में प्रस्ताव पारित कर नए जिलाध्यक्ष के रूप में भूपेंद्र कुमार टंडन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  को चुना गया। 


जिसके फलस्वरूप उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे जिलाउपाध्यक्ष  आरती साहू , बलराम राठौर जिलासचिव अश्वनी कुमार साहू, जिलाकोषाध्यक्ष सोमेश्वर लहरें  और सभी पदाधिकारियों का गठन कर उपसंचालक कृषि बलौदाबाजार  दीपक नायक  से गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात किया एवं नये जिलाकार्यरिणी से परिचय करवाया गया।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने