उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 48 बोरी अवैध उर्वरक जब्त,3 केंद्रों को नोटिस।



बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। 
बलौदाबाजार, 8 जून 2016/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है।उड़न दस्ता दल के द्वारा सोमवार को 48 बोरी अवैध उर्वरक जब्त किया गया। नोडल अधिकारी एन के भारद्वाज के अगुवाई में विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम कैलाशगढ़ में संचालित अतुल ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में बिना पॉस मशीन के अवैध रूप से 48 बोरी उर्वरक का भंडारण पाया गया तथा विक्रय केंद्र में दस्तावेज का उचित संधारण नहीं पाया गया तथा उपलब्ध स्कंध एवं दर सूची प्रदर्शित नहीं किया गया था।उक्त अनियमितता को गंभीर मानते हुए उड़न दस्ता दल द्वारा मौके पर उपलब्ध 48 बोरी उर्वरक को जब्त कर दुकान सील गया किया गया है। साथ ही विक्रेता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात नियम अनुसार आगामी कार्रवाई की जावेगी।


 ग्राम लवन के श्री पांडे ट्रेडर्स एवं मेसर्स सुनील कुमार तिवारी का भी औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में उपलब्ध स्कंध एवं मूल्य सूची अद्यतन नहीं किया गया था, जिस कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। विकासखंड पलारी के उर्वरक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा द्वारा पलारी में संचालित कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र उर्वरक उपलब्ध स्कंद सूची अद्यतन न होने के कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।पलारी के ही किसान सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां की विभाग को उर्वरक भंडारण वितरण की अपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के कारण उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार ग्राम ओड़ान के प्राथमिक कृषि साख सरकारी समिति का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण पश्चात समिति प्रबंधक को शासन के नियम अनुसार ही उर्वरक विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने