सुरेन्द्र कुमार बघेल
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के पात्र भूमिधारक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत आधार से लिंक एवं सक्रिय बैंक खातों वाले पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयइंद्र कंवर ने कृषि उपज मंडी बलौदा बाजार के सभागार में किसान मित्रों और किसानों को बताया कि जिले में अब तक योजना की 22 किस्तों के माध्यम से किसानों को 17.70 करोड़ रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त की राशि आज 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों जारी कर दी गई है। इस अवसर पर जिले के 122827 पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 24 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
भारत सरकार द्वारा 20 जून 2026 को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रसारित हुआ। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वेबकास्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया ,ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणजन एवं किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकनाथ दीवान (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बलौदा बाजार), मिथलेश लहरे (सहायक तकनीकी प्रबंधक बलौदाबाजार, किसान मित्र धर्मेन्द्र कन्नौजे, दया राम पटेल, दुलार यादव, अमरनाथ साहू, संतोष कुमार लहरे, कन्हैया, राजकुमार, दोगेंद्र कुमार साहू, प्यारे लाल साहू, दिलीप कुमार जांगड़े, सुरेन्द्र कुमार बघेल, मनोज कुमार, ललित कुमार, राकेश कुमार विश्वकर्मा, दिलेश वर्मा आदि सहित किसान लोग मौजूद होकर प्रधानमंत्री द्वारा डी बी टी के माध्यम से जारी राशि अंतरण के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार


