प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण 2.0 सत्यापन हेतु पंचायत सचिवों की विशेष कार्यशाला आयोजित।


 (बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के सत्यापन एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंचायत सचिवों की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत बलौदा बाजार के सभा कक्ष में किया गया। कार्यशाला में जनपद पंचायत बलौदा बाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फकीर चरण पटेल नोडल अधिकारी दुर्गा चरण डड़सेना प्रवीण वर्मा पंचायत सचिवों, में हरिकिशन वर्मा अग्नि निर्मलकर देवनारायण वर्मा परमानंद निषाद गौरीशंकर लोकनाथ साहू मनोज कुमार मारकंडे मोहन साहू उत्तम कुमार साहेब लाल सहित सभी 106 ग्राम पंचायत के सचिव ने भाग लेकर योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं सत्यापन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के नवीन दिशा-निर्देशों, पात्रता मानदंडों, सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे शासन के निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पात्र परिवारों का सत्यापन सुनिश्चित करें, जिससे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर एवं कच्चे मकानों में निवास करने वाले पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए किए जाने वाले सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सभी सचिवों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा निर्धारित पोर्टल में सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा द्वारा बताया गया कि 
कार्यशाला में प्रतिभागियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही यह भी कहा गया कि योजना के सफल संचालन में पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित पंचायत सचिवों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की सही पहचान एवं पारदर्शी सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित कर ग्रामीण गरीब परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना रहा।


Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने