बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। । शासकीय प्राथमिक शाला कानाकोट स्कूल धमनी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सरपंच चांदनी बांधे,उपसरपंच संतोषी ध्रुव,पंच परमिला बंजारे शाला परिवार कानाकोट से प्रधानपाठक भूमिता कुर्रे, शिक्षक सुनीता साहू ,कान्हा साहू, अर्पिता बांधे,सरपंच प्रतिनिधि लल्लन बांधे, भगवती बांधे,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका श्यामकुंवर और युवाओं में प्रदीप, साहिल, दिव्या,सीमा और शाला के बच्चे उपस्थित रहे । अतिथियों एवं शाला परिवार द्वारा बाबा साहब के छायाचित की पूजा अर्चना का पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और केक काटकर बाबा साहब के योगदान को याद किया गया ।
डॉ अंबेडकर जयंती के साथ ही कक्षा पांचवीं के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा पहिली से चौथी के बच्चों ने पांचवीं के बच्चों का आरती उतारकर पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया और चौथी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । शाला परिवार की ओर से विदाई लेने वाले पांचवीं के बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी देकर आगे भी पढ़ाई में रुचि लेने और अच्छे से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया गया।
पांचवीं के बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय कानाकोट में बिताए अपने पांच साल के अनुभव को छोटे बच्चों के साथ साझा किया। डॉ अंबेडकर जयंती और विदाई समारोह के बाद ग्राम पंचायत कानाकोट के सरपंच एवं पंचों की ओर से न्यौता भोज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को केला ,सेंवई और पूड़ी परोसा गया न्यौता भोज पाकर बच्चों का चेहरा खुशी से भरा उठा और शाला परिवार कानाकोट और सभी बच्चों ने उपस्थित सरपंच चांदनी बांधे उपसरपंच संतोषी ध्रुव पंच परमिला बंजारे का न्यौता भोज आयोजन के लिए आभार प्रगट किया।


