सुरेन्द्र कुमार बघेल।
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। लवन । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत लवन में वार्ड नं 15 खम्हरिया से नगर पंचायत लवन के पास अम्बेडकर चौक से नवीन तहसील चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक भवन लवन में सभा का आयोजन किया गया, सभा में बाबा साहब अम्बेडकर के तैल चित्र में पुष्प अर्पित,केक काट कर जन्मोत्सव को बड़े धूम धाम से मनाया। इस दौरान डी जे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया। भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी मनोज बंजारे, उनके साथ आए हुए अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को अनिल कोसरिया, दिलचंद जांगडे, अमृत कुर्रे, येशु दास निराला, जगदीश निराला, योगेंद्र सोनवानी, धर्मेन्द्र अनंत मनोज अनंत , ने सभा को संबोधित किया , सभा को संबोधित करते हुए वक़्ताओं ने कहा कि भारत रत्न, बोधिसत्व, महामानव डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन , कठिन परस्थितियों में गुजरा इसके बावजूद उन्होंने शिक्षा हासिल कर देश को संविधान दिया।
उनके द्वारा कहे गए शब्द " शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वो दहाड़ेगा" को उद्घृत किया गया। कार्यक्रम में जगदीश निराला के द्वारा गीत के माध्यम से बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों का सुंदर प्रस्तुति दिया गया। वहीं ख़महरिया में खीर पुड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को लवन पुलिस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ पूरे भ्रमण के दौरान पुलिस बल तैनात रहे। इस दौरान हिंछा अनंत, रामायण अनंत, उदे टंडन, कार्तिक राम बघेल,रामायण मनहरे, शंभू निराला, भरत मनहरे, गोरे लाल अनंत, अनिल कोसरिया, अमृत लाल कुर्रे, विनोद अनंत, प्रकाश बार्वे, जगजीवन नारंगे, सुरेन्द्र कुमार बघेल, रघुनाथ, परदेशी निराला, राहुल अनंत, इसाहक बार्वे, ताराचंद कठोत्रे, मोतीलाल चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, राहुल बंदे, संजय बंदे,महिलाएं एवं बच्चे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Tags
लवन

