बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
सुरेन्द्र कुमार बघेल - लवन । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत लवन में वार्ड नं 15 खम्हरिया से नगर पंचायत लवन के पास अम्बेडकर चौक से नवीन तहसील चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक भवन लवन में सभा का आयोजन किया जाएगा, इस दौरान डी जे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए जोरो शोरों से लगे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, रूट निर्धारण, सजावट, झांकियों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया। सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में बाबा साहेब के विचार “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सब मिलकर करेंगे।
