15 गांव के हजारों ग्रामीण गुजर रहे सड़क की पीड़ा से






 बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। ग्राम रिसदा में रविवार की सुबह सीमेंट बनने वाली क्लिंकर का चूड़ा सड़क पर गिर गया जिससे कई लोग फिसल कर गिर गए कई लोग अनबैलेंस हो गए यह पूरा माजरा सुबह 7:00 का है। बलौदा बाजार से सिमगा जाने वाली मार्ग 2 वर्षों से नवीनीकरण का बाट जोडह रहा है किंतु राशि स्वीकृत होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने के चलते करीब 15 गांव के लोग सड़क की पीड़ा से गुजर रहे हैं पीड़ा का कारण यह है कि मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं बड़े-बड़े भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं इन भारी वाहनों के गुजरने से रोड क्रॉस करने में आम जनता को भारी तकलीफों के सामना करना पड़ रहा है सड़क खराब होने के चलते कच्चा माल लेकर परिवहन करने वाले भारी वाहनों के क्लीनिकल, कोयला, जिप्सम,रेत सड़क पर गिर रहे हैं जो छोटे कणों में परिवर्तित होकर धूल डस्ट का कारण भर रहे हैं जिस कारण से 15 गांव के लोग सीधा परेशान हो रहे हैं जिला प्रशासन 

आखिर कब इस रोड को संज्ञान में लेकर नवीनीकरण कार्य शुरू करेगी दो महीना बाद बारिश शुरू होने वाली है अगर बारिश शुरू हो गई तो सड़क का नवीनीकरण कब होगा यह आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस रोड से संयंत्रों के बड़े-बड़े विआईपी, एचआर हेड सहित विधायक, सांसद व दोनों पार्टियों के बड़े-बड़े नेता गुजरते हैं किंतु इस मार्ग का 2 साल बाद भी नवीनीकरण रुका हुआ है आखिर क्या कारण है कि इस मार्ग का नवीनीकरण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है क्षेत्र की आम जनता ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग का नवीनीकरण शुरू किया जाए नहीं तो वह कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे।


सीधा प्रभावित होने वाले गांव 
कोकड़ी, रिसदा, ढाबाडीह, सेमहराडीह, पड़कीडीह, चडी, करही, सुहेला, हथबंद, नवापारा, बिटकुली, केसली,सितापार सहित अन्य गांव सामिल है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने