कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के बुजर्गो को बांटी होली की खुशियां।


गुणवत्तापूर्ण भोजन व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने केयर टेकर को दिये निर्देश


बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।।
बलौदाबाजार, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार स्थित वृद्धाश्रम श्री वाटिका पहुंचकर बुजुर्गो को होली की शुभकामनायें दीं। उन्होंने ग़ुलाल लगाकर बुजुर्गो को सम्मानित किया और उपहार भी दिये। कलेक्टर ने बुजुर्गो से कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी। उनकी मांग पर आवश्यकता अनुसार साबुन और डिटेर्जेन्ट पाउडर देने, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश केयर टेकर को दिये। 

  इसके साथ ही उप संचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम का नियमित निरीक्षण करें और बुजुर्गो का अपने परिवार की तरह देखभाल करें। उन्होंने आश्रम के रसोई घर,भंडार क़क्ष, शयनक़क्ष एवं मनोरंजन क़क्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछ ताछ करते हुए पहाड़ा सुनाने कहां जिस पर क़क्ष 5 वीं एवं 6वीं के बच्चों ने पहाड़ा सुनाया।

 कलेक्टर ने खूब पढ़ाई कर मंजिल हासिल करने प्रोत्साहित किया। बताया गया कि वृद्धाश्रम में कुल 17 बुजुर्गो का पंजीयन है. वर्तमान में 17 बुजुर्ग निवासरत है। विश्राम के साथ चाय नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था है। माह में दो बार स्वास्थ्य जांच कराया जाता है।  इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी,उप संचालक सिनीवाली गोयल उपस्थित रहे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने