नवपदस्थ कलेक्टर ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थितों को नोटिस जारी करने के निर्देश।





बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।।
बलौदाबाजार, 3 मार्च 2026/ नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर  शर्मा ने कहा का राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहे। बायोमेट्रिक अटेडेन्स की व्यवस्था है सभी अपनी उपस्थिति समय पर दर्ज करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि 10: 15 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज होने पर आधे दिन का एवं 10 :30 बजे के बाद दर्ज होने पर सम्बधित अधिकारी -कर्मचारी का फूल डे वेतन काटा जाएगा। उन्होंने कार्यालयों में साफ -सफाई एवं दस्तावेजों का उचित रख- रखाव करने, शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान डीएमएफ शाखा, जिला कोषालय, जिला योजना एवं सांख्ययिकी, आयुष विभाग, उद्यानिकी, मछली पालन, आबकारी, खनिज, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, शहर एवं ग्राम निवेश, हस्तशिल्प, खाद्य विभाग,उद्योग विभाग, कौशल विकास, समाज कल्याण, राजस्व विभाग अंतर्गत विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर एआर.टंडन, निशा नेताम मड़ावी, संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने