महर्षि अष्टावक्र जयंती पर रक्तदाताओं, दिव्यांगजनों एवं समाजसेवियों का सम्मान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित


विजय सेन।
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज- लाहोद। महर्षि अष्टावक्र जयंती के पावन अवसर पर 4 अक्टूबर को अटल समरसता भवन, लाहोद में सक्षम जिला इकाई बलौदा बाजार, रक्तदाता समूह एवं श्रीगुरुजी सेवा समिति के सहयोग से सम्मान समारोह एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक रक्तदाताओं तथा 25 से अधिक दिव्यांगजनों एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक दिव्यांगजनों सहित 100 से अधिक ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर शुगर, बीपी, नेत्र एवं दंत परीक्षण की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई। साथ ही दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा उनके समाधान एवं अधिकारों के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक वर्मा, अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार तथा अध्यक्षता डॉ. निशांत बाजपेयी, जिला अध्यक्ष, सक्षम ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में खोड़स राम कश्यप, अध्यक्ष, गुरुजी सेवा समिति एवं नीरज बाजपेयी, जिला प्रमुख, नवभारत उपस्थित रहे। विशेष रूप से डॉ. रोहित बाजपेयी, डॉ. रामकुमार साहू, डॉ. आस्था बाजपेयी, सत्यम मिश्र, डॉ. बलराम श्रीवास एवं डॉ. उमाशंकर वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम लाहोद के सरपंच किशोर साहू एवं पंचगण ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। रक्तदाता समूह के प्रमुख एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसके लिए उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव नूतन कुमार सेन एवं जिला उपाध्यक्ष अमित यादव ने किया। इस अवसर पर सक्षम के जिला सचिव कोमल कांत यादव, महिला आयाम प्रमुख श्रीमती शशिप्रभा वर्मा, युवा आयाम प्रमुख सौरभ ध्रुव, कला आयाम प्रमुख पुष्पा निषाद, जिला रोजगार आयाम प्रमुख सती वर्मा, श्गिरजा साहू एवं मनी विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। यह आयोजन मानव सेवा, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, रक्तदाताओं, दिव्यांगजनों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने