स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 19 सितंबर को रायगढ़ में जुटें देशभर के शिक्षाविद् और शिक्षक, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुये पलारी के तीन शिक्षिकाएं ।




(ताराचंद कठोत्रे)

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज;- 
पलारी - राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी-2026 का गरिमामय आयोजन 19 सितंबर 2026 को रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ । समारोह में देशभर से शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए । इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विकासखंड पलारी जिला बलौदाबाजार के तीन शिक्षिकाओं कविता सरसिहा मिडिल स्कूल सिसदेवरी,सुनीता साहू प्राथमिक शाला कानाकोट, संध्या पैकरा प्राथमिक शाला दतान प को स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा चयनित शिक्षकों के समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया था । समारोह के मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, ब्रेटवर्थ बर्न एंड जेसफ कंस्ट्रक्शन कंपनी (BBJ), भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय अग्रवाल जी, शिक्षाविद् एवं संस्थापक, एनआर स्टील रायगढ़ तथा श्री गुननिधि सतपथी जी, शिक्षाविद्, रायगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूर्णानंद मिश्र जी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत उपस्थित रहें। आयोजन के प्रथम चरण में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसमें शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, नवाचारपूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सायं 5 बजे से 7 बजे तक किया गया। इस दौरान कविता सरसिहा , सुनीता साहू,संध्या पैकरा को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान कर उनके शैक्षिक योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत का यह आयोजन उन शिक्षकों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास है, जो विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए निरंतर नवाचार और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही रचनात्मक शिक्षण विधियां, स्थानीय संसाधनों का उपयोग, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा शिक्षा को समाज से जोड़ने के प्रयास इस सम्मान के प्रमुख आधारों में शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के भविष्य को आकार देने वाला महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करने से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य शिक्षकों को भी नए प्रयोग और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कविता सरसिहा,सुनीता साहू और संध्या पैकरा को राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के इस सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर पलारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन के वर्मा सर बीआरसीसी जोशी सर ,कर्मचारी फेडरेशन संयोजक देवेन्द्र साहू ,लीलाधर वर्मा ,लोचन बांधे एवं तीनों शिक्षिकाओं के शाला प्रमुख के साथ विकासखंड के शिक्षकों ने बधाई देकर उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों से आए शिक्षकों, शिक्षाविदों, शिक्षा प्रेमियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस गरिमामय आयोजन में अपनी सहभागी दिया ।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने