(ताराचंद कठोत्रे)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज। लवन- ग्राम पंचायत परसाडीह के सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान के बाद ध्वस्त हो गया। प्रस्ताव पारित होने के लिए आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव असफल रहा। प्रस्ताव को लेकर पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पंचों की उपस्थिति में प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। मतदान के परिणाम के बाद संबंधित सरपंच पद पर बने रहे।
अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत में स्थिति पूर्ववत हो गई। मामले में पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में 10 पंच और 1 सरपंच करके कुल 11 वोट है, जिसमें सरपंच के विरुद्ध 8 वोट और पक्ष में 3 वोट पड़े इस तरह सरपंच अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही।
इस मौके पर ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Tags
बलौदाबाजार
