राजकुमार जांगड़े
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
सारंगढ़ बिलाईगढ़:- ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ में इस शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हुए पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) पाठ्यक्रम की कक्षाओं का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम के शुरू होने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पीजीडीसीए पाठ्यक्रम रोजगार और कौशल विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।पाठ्यक्रम प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक उमाशंकर भारद्वाज ने कंप्यूटर शिक्षा के बढ़ते महत्व और इसके व्यापक रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। वहीं नव नियुक्त कंप्यूटर शिक्षक नीरज साहू ने आधुनिक जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता और तकनीकी दक्षता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम के सफल अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Tags
सारंगढ़ बिलाईगढ़
