(विजय सेन)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़/ लाहोद। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, साहित्यकार, लेखक एवं शिक्षा नवाचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले कौशिक मुनि त्रिपाठी को उनके साहित्य, शिक्षा, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (पंजीकृत), आगरा (उत्तर प्रदेश) का अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। *अकादमी के मुख्य अध्यक्ष, युवा साहित्यकार एवं फिल्म कलाकार डॉ. मुकेश कुमार 'ऋषि' वर्मा* द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण-पत्र में उल्लेख किया गया है कि कौशिक मुनि त्रिपाठी ने शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता, साहित्यिक चिंतन एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अकादमी के सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया है। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन से अकादमी की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्राप्त होगीl
साहित्य के क्षेत्र में कौशिक मुनि त्रिपाठी की एक विशिष्ट पहचान है। उनकी अनेक पुस्तकें एवं रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें देश-विदेश के साहित्य प्रेमियों द्वारा सराहा गया है। उनकी साहित्यिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण उन्हें समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। हाल ही में ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित " *साहित्य भूषण* " सम्मान से भी अलंकृत किया गया था। इसके उपरांत अकादमी द्वारा उन्हें सलाहकार नियुक्त किया जाना उनकी विद्वता, अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण का एक और महत्वपूर्ण सम्मान माना जा रहा है। ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी देशभर में साहित्य, कला, संस्कृति एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत एक प्रतिष्ठित संस्था है। संस्था साहित्यकारों, कलाकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को एक साझा मंच प्रदान कर रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।
नियुक्ति प्रमाण-पत्र *ब्रजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (पंजीकृत), आगरा के मुख्य अध्यक्ष, युवा साहित्यकार एवं फिल्म कलाकार डॉ. मुकेश कुमार 'ऋषि' वर्मा द्वारा जारी किया गया।* वहीं अकादमी के संस्थापक, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं समाजसेवी श्री रामसूरत बिंद ने कहा कि शिक्षा और साहित्य समाज के सर्वांगीण विकास के सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कौशिक मुनि त्रिपाठी के अनुभव, साहित्यिक दृष्टि, शैक्षणिक नेतृत्व एवं नवाचार आधारित कार्यशैली से अकादमी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कौशिक मुनि त्रिपाठी अकादमी के सलाहकार के रूप में साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्राचार्यों, शिक्षकों, साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने कौशिक मुनि त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी विद्वता, अनुभव एवं दूरदर्शी सोच से अकादमी के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।
Tags
लाहोद
