बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। जनपद पंचायत बलौदा बाजार के ग्राम पंचायत सकरी में स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर गांव की मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों तथा सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई की।
अभियान के तहत नालियों में जमा कचरे को हटाया गया तथा गांव में फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की गई।
पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और शासन की स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।
स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अभियान के सफल आयोजन से ग्राम पंचायत सकरी में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक माहौल बना है तथा लोगों में जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीणों ने इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की, ताकि गांव स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बना रहे।
स्वच्छता अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सकरी के सरपंच हरीश कुमार फेकर पंचायत सचिव हरिकिशन उप सरपंच धनेश् वर्मा वर्मा राम गोपाल साहू अंजनी कन्नौजे रोजगार सहायक देवयानी साहू पार्वती सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे
Tags
बलौदाबाजार
