बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ । बलौदाबाजार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत तुरमा की सरपंच के विरूद्व अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद पूर्व सरपंच फुलेश्वरी बंजारे को पदमुक्त कर दिया है। वर्तमान में स्थानापन्न सरपंच के रूप में पंच वर्षा टंडन को सभी पंचों द्वारा निर्विरोध सरपंच पद के लिए चुना गया। उक्त सरपंच पद पर श्रीमति टंडन केवल 6 माह के लिए अस्थायी तौर पर चुनी गई है। विदित हो कि सरपंच फुलेश्वरी बंजारे की कार्यशैली से 9 पंच नाराज चल रहे थे। इसी वजह से पंचों द्वारा पंचायत राज अधिनियम की धारा 21 के तहत 8 बिन्दुओं में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिसमें पंचायत राज अधिनियम की धारा 21 के तहत 8 बिन्दुओं पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। सरपंच द्वारा पंचायत मद का कोई भी हिसाब आय-व्यय के संबंध में पंचगणों को जानकारी नहीं दिया जाता है। सरपंच पंचो के प्रति तानाशाही रवैया रखता है, प्रत्येक कार्यो में सरपंच का हस्तक्षेप करता है। महिला सरपंच अपने पति पुछे बगैर कोई भी जानकारी नहीं देती है। सरपंच फुलेश्वरी बजारे जनहित के कार्यो में रूचि नहीं लेती है। बिना पंचायत प्रस्ताव के मुलभूत राषि को आहरण कर दुरूपयोग किया जा रहा है। जिसकी जानकारी पंचों को नहीं दिया जाता है।
जानकारी मांगे जाने पर सरपंच पति धमकी देता है। फर्जी प्रस्ताव बनाकर राशि का आहरण किया जा रहा है। गांव में नाली निर्माण, बोर खोदाई जैसे जनहित के कार्यो में रूचि नहीं लेती है। सरपंच के द्वारा पंचायत बैठक एवं ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाता है। पंचों को जानकारी दिये बगैर बैठक किया जा रहा है जिससे कोरम पूर्ति नहीं हो रहा है। सरपंच पति के द्वारा पंचायत बैठक लिया जाता है। सरपंच पति धमकी पूर्वक बात करता है कि मैं निर्वाचित सरपंच हॅू जैसा चाहूंगा वैसा र्का करूंगा। जिससे परेशान होकर पंचों ने 8 बिंदुओं में अविश्वास प्रस्ताव लाया। वही निर्वाचन अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए सभी पंचों ने सर्वसम्मति से पंच वर्षा टंडन को स्थानापन्न सरपंच नियुक्त किया। जहां पंचगण वर्षा टंडन, लिल्लामति वती साहू, नन्की बंजारे, मानकुमारी साहू, बालमूकून साहू (उपसरपंच) उत्तर टंडन, निरा पैकरा, बिनोद साहू, शिवकुमारी प्रजापती, डेविड प्रजापति , कमलाबाई पटेल ग्रामीणों ने हर्ष जताया ।
Tags
बलौदाबाजार लवन

