बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। बिलाईगढ़ :- प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर पदमिनी भोई से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान कलेक्टर भोई ने जिले के बेहतर परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों को बधाई देते हुए शिक्षा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और सकारात्मक प्रयासों से जिले की शैक्षणिक पहचान और मजबूत होगी। वहीं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया, ताकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना सके। इस अवसर पर संघ के संरक्षक बी.एल. चंद्राकर, जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर कश्यप, सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, तहसील अध्यक्ष भगवान प्रसाद दुबे सहित जयंती कुर्रे, अमित केशरवानी, यशपाल यादव एवं रुपनाथ ध्रुव उपस्थित रहे।
Tags
सारंगढ़ बिलाईगढ़

