बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।।
बलौदाबाजार-भाटापारा, 08 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए स्वावलंबन का नया आधार बन रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पैंजनी की निवासी सविता वर्मा ने योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन गई है सविता वर्मा ने योजना में प्रति संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त के रूप में एक हजार रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। सविता का कहना है कि हर महीने बैंक खाते में आने वाली यह राशि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। इस राशि का सदुपयोग वे अपनी घरेलू जरूरतों और छोटी-छोटी आवश्यकताओं को बिना किसी पर निर्भर रहे पूरा करने में कर रही हैं, जिससे उनकी गृहस्थी का बोझ काफी कम हुआ है। सविता वर्मा ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की इस सार्थक पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना ने महिलाओं के हाथों में सीधे पैसे पहुँचाकर उन्हें घर-परिवार के निर्णयों में अधिक सक्षम बनाया है और समाज में महिलाओं की गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान की है।
