लवन अंचल में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है।




बलौदाबाजार  टाइम्स न्यूज।। 
बलौदाबाजार। लवन के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार सुबह के दस बजे ग्राम पंचायत बरदा में अफवाह के कारण मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घेर लिया।ग्रामीणों के शक के आधार पर महिला को काफी देर तक रोक कर रखा गया । महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण अपनी सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे, जिससे लोगों का शक और बढ़ गया और मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसके बाद गांव वाले महिला को पकड़कर लवन थाना लाया । जिसकी पहचान नजदीकी गांव धाराशिव की विछिप्त महिला के रूप मे की गई। जिसे उसके परिवार वालों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।  इधर, बच्चा चोरी की अफवाह के कारण लवन क्षेत्र के लोग चिंतित और सतर्क नजर आ रहे हैं। वहीं लवन थाना प्रभारी शशांक सिंह ने किसी भी अफवाह से बचते हुए लोगों को धैर्य रखते हुए किसी भी घटना की सूचना थाना में दें।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने