स्वच्छ एवं सुंदर बलौदाबाजार महिला उद्यमियों को मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस को दिया गया प्रशिक्षण ।



विजय सेन
बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज। लाहोद।  केंद्र सरकार की  योजना के अन्तर्गत  छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में  चाॅइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा  महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, उन्हें बाजार से जोड़ने, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के उददेश्य से आज जनपद पंचायत बलौदाबाजार के सभा कक्ष में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।    इस कार्यशाला का उददेश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG)  के सदस्यों एवं महिला संचालित MSMEs बाजार विकास सहायता प्रदान करना है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, प्रदर्शनी एवं मेलों में भागीदारी, ब्रांड प्रमोशन और निर्यात के अवसरों की विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसे हस्तक्षेप महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता प्रदान करते है। कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व, B2B एवं  B2C मार्केट लिंकज के अवसर, ई-काॅमर्स एवं डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार, सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल है। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोग प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ब्रजेन्द्र गिरी एवं जिला कांडिनेटर अजय कुमार साहू सहित उपस्थित रहे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने