बलौदाबाजार। .स्व दौलतराम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आनंद मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर उत्सव जैसा वातावरण बन गया, जहां छात्रों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी कला, कौशल और उद्यमिता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. खुर्शीद खान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते है। सांस्कृतिक प्रभारी के. के. बर्मन, विश्राम टंडन, विलोज लहरे, विधायक प्रतिनिधि सुयश तिवारी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी स्टॉप की उपस्थिति में आयोजन और भी गरिमामय रहा। आनंद मेले में खाद्य स्टॉल, खेल गतिविधियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया,
स्व,दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में आनंद मेला मनाया गया।
byBalodabazartimes
-
0
