आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया ‌।




ताराचंद कठोत्रे 
बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।  बलौदाबाजार जिला के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण अहिल्दा  में  मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में माता-पिता के प्रति आदर, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करना था। माताओ और पिताओं का तिलक लगाकर कर  व पूजन कर सम्मान किया गया, जिससे माहौल भावुक हो उठा और कई अभिभावकों की आंखें नम हो गईं। विद्यालय परिवार ने उपस्थित अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि -पवन साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब.बा.) विशिष्ठ अतिथि -  छम्मन विजय कुमार यदु (जनपद सदस्य ब.बा.)  - फुलिया देवी अशोक कुमार घृतलहरे 


(सरपंच ग्राम पंचायत अहिल्दा) कमलेश कुमार साहू, अंकित कुमार साहू (पालक) अध्यक्षता - नारायण प्रसाद (संरक्षक आदर्श विद्या मंदिर अहिल्दा) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पवन साहू ने  कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है। समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, रंगोली पेंटीग, निबंध प्रतियोगिता एवं वार्षिक खेलकूद उत्सव के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। 


साथ ही अभिभावकों के बीच मैत्री खेल खुद का आयोजन कर उन्हें भी पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम ने बच्चों में नैतिक शिक्षा और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष वर्मा, शिक्षक ऋषि कुमार वर्मा, विक्रम घूतलहरे, केवल भार०द्वाज, शिक्षिका बब्ली सेन, माधुरी कैवर्त हुलशी घूतलहरे , वाजू  घूतलहरे, लक्ष्मी वर्मा, सहित पालक गण एवं छात्र-छात्राए प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 



Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने