अनिमेष लहरे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में अंचल प्रथम व राष्ट्रीय स्तर पर 131 स्थान हासिल किया ।


बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।  प्रतियोगिता परीक्षा या विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करना बहुत ही उत्साहजनक होते हैं । जो कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम होते हैं। यह सफलता न केवल छात्र, बल्कि परिवार और मित्रों के लिए भी बहुत गर्व का विषय होता है। अनिमेश के पिता ने बताया कि अथक मेहनतः यह सफलता निरंतर प्रयास और लगन का प्रमाण है। जो दृढ़ निश्चयः जब मेहनत और सही लक्ष्य मिलते हैं, तो कोई भी चुनौती कठिन नहीं होती। उज्ज्वल भविष्यः यह सफलता करियर के नए रास्ते खोलती है और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। 
आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिंदी ओलंपियाड की परीक्षा में अंचल की अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद के कक्षा दुसरी के होनहार, प्रतिभावान बच्चा *अनिमेष लहरे* ने पुरे स्कूल में प्रथम स्थान एवं राष्ट्रीय स्तर पर 131 वां स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं माता-पिता के नाम रोशन किया है । उनके इस उपलब्धि में उनके माता-पिता कोमल लहरे एवं श्रीमती शशि लहरे जो वर्तमान में नर्सिंग ऑफिसर सीएचसी लवन में पदस्थ है । वही संस्था के प्राचार्य जी.सी. दास क्लास टीचर कृति सैनी एवं सब्जेक्ट टीचर टाकेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा । वही इस सफलता के उनके माता पिता परिजन व गुरुजनो ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने